Categories: NewsRSS News

नहीं रहे धन प्रकाश जी त्यागी (१०३ वर्ष) संघ के वरिष्ठतम प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठतम प्रचारक मां0 धन प्रकाशजी ने मां भारती की गोद मे आज अन्तिम सांस ली।

बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि आज मौनी अमावस्या सांय ४.०० बजे आदरणीय धन प्रकाश जी त्यागी (103 वर्ष) RSS Pracharak का देवलोक गमन हो गया है। 

अन्तिम संस्कार के लिये

शनिवार , दिनांक 25.01.2020 को प्रात: 9.00 बजे

बी 15, भारती भवन, न्यू कॉलोनी, जयपुर से

चांदपोल मोक्षधाम, जयपुर के लिये  प्रस्थान करेगें।

अन्तिम दर्शन आज सांय ५.०० बजे से शनिवार  प्रात: ९.३० बजे तक भारती भवन पर किये जा सकेंगे।

धनप्रकाश त्यागी जी के जीवन काल का संक्षिप्त परिचय (Who Was Dhan Prakash Tyagi Ji)

धनप्रकाश त्यागी जी का जन्म 10 जनवरी 1918 में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर जिला स्थित मएहपुरा गांव में हुआ। उनके पिता पं सालिगराम त्यागी बडे दयालू, ईमानदार तथा हिन्दू धर्म में प्रबल आस्था रखने वाले व्यक्ति थे।

पिता के व्यक्तित्व का प्रभाव धनप्रकाश पर गहरा पडा। धनप्रकाश ने उस जमाने में विज्ञान संकाय से उच्च माध्यमिक तक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली में केन्द्रीय सरकार में क्लर्क की नौकरी की।

उसी दौरान वे संघ के स्वयंसेवक बने। उन्होंने 1942 में दिल्ली से संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग, 1943 में प्रथम वर्ष, 1944 में द्वितीय वर्ष तथा 47 में संघ शिक्षा वर्ग -तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण लिया।

केन्द्रीय सरकार में क्लर्क की नौकरी करने के बाद भी उनका मन भारत माता की सेवारत कार्य में रहता था। इसी इच्छा के चलते उन्होंने क्लर्क की नौकरी छोड दी और अपना पूरा जीवन मां भारती के चरणों में समर्पित कर दिया।

घनश्याम त्यागी 1943 में दिल्ली के संघ विस्तारक बने। सहारनपुर नगर और अलीगढ नगर प्रचारक के रूप में संघ कार्य किया। अम्बाला, हिसार, गुरूग्राम, शिमला एवं होशियारपुर के जिला प्रचारक का दायित्व भी निभाया।

संघ पर लगे प्रथम प्रतिबन्ध के समय जेल में भी रहे। 1962 से 65 तक जम्मू विभाग प्रचारक रहे। इसके बाद संघ कार्य विस्तार के लिए जयपुर भेजा गया और 1965 से 1971 तक जयपुर विभाग प्रचारक के रूप में दायित्व का निर्वाह किया।

1971 से 1986 तक भारतीय मजदूर संघ में विभिन्न दायित्वों पर रहे। 2000 से 2005 तक सेवा भारती जागरण पत्रक के प्रकाशन का कार्यभार संभाला। घनश्याम त्यागी  अपने स्वयं के कार्य अपने आप करते थे तथा उनका अधिकाशं समय स्वाध्याय व लेखन में व्यतीत होता था।

Death of Shri Dhanprakash Tyagi Ji

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठतम प्रचारक मां0 धन प्रकाशजी ने आज दिनांक 24 जनवरी 2020 को सांय 4.00 बजे जयपुर संघ कार्यालय पर अपने सात्विक व प्रेरणादायी जीवन की अन्तिम सांस ली।

परमात्मा उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें ।

Latest RSS News

Ganesh Kumar

नमस्कार, मेरा नाम गणेश कुमार हैं। संघ परिवार को निकट से देखने के पश्चात् इसके बारे में लिखने के लिए प्रयास कर रहा हूँ। मेरे लेखन में कुछ त्रुटियां संभव हैं। उन्हें सुधारने हेतु आपके सुझाव बहुत उपयोगी होंगे। संम्पर्क करें - ganeshkumawat242@gmail.com

Share
Published by
Ganesh Kumar

Recent Posts

दिया का आध्यात्मिक महत्व (Spiritual Symbolism of Diya)

अज्ञान का नाश और ज्ञान का प्रकाश दीया जलाने का पहला अर्थ है अंधकार को…

4 days ago

पूजा सामग्री का महत्व – Symbolism Behind Puja Items in Hindu Rituals

भारत में पूजा केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जब…

4 days ago

🐏 मेष मासिक राशिफल – सितम्बर 2025 | Mesh Masik Rashifal September 2025 in Hindi

✨ सितम्बर 2025 मेष राशि भविष्यफल (General Overview) सितम्बर 2025 आपके लिए अवसर और चुनौतियाँ…

2 weeks ago

Maha Mrityunjaya Mantra

Maha Mrityunjaya Mantra – Meaning, Benefits, Significance & History Maha Mrityunjaya Mantra kya hai? Maha…

3 weeks ago

हिन्दू नववर्ष 2023 – नव संवत्सर 2080 | Hindu Nav Varsh Date

Varsh Pratipada Utsav | Hindu Nav Varsh | Bhartiya Nav Varsh 2023 Date Indian New…

4 years ago

Namaste Sada Vatsale Lyrics in Hindi & English | Prarthana (Prayer)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना | Namaste Sada Vatsale Maatribhoome | Sangh Prarthana (prayer) | RSS…

4 years ago