Festivals Geet

हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा Song Lyrics In Hindi & English (Download)

हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा… गीत

Hindu Jage To Vishva Jagega RSS Geet in Hindi

हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा।
भेदभावना तमस हटेगा, समरसता अमृत बरसेगा।
हिन्दू जगेगा, विश्व जगेगा।।ध्रु.।।

हर हिन्दू सदा से विश्व बन्धु है जड़ चेतन अपना माना है।
मानव पशु तरु गिरि सरिता में एक ब्रह्म को पहिचाना है।
जो चाहे जिस पथ से आये साधक केन्द्र बिन्दु पहुँचेगा।।1।। हिन्दू जगेगा……

इसी सत्य को विविध पक्ष से वेदों में हमने गाया था।
निकट बिठाकर इसी तत्व को उपनिषदों में समझाया था।
मंदिर मठ गुरुद्वारे जाकर यही ज्ञान सत्संग मिलेगा।।2।। हिन्दू जगेगा……

हिन्दू धर्म वह सिन्धु अतल है जिसमें सब धारा मिलती है।
धर्म अर्थ अरु काम मोक्ष की किरणें लहर-लहर खिलती है।
इसी पूर्ण में पूर्ण जगत का जीवन मधु सम्पूर्ण फलेगा।।3।। हिन्दू जगेगा……

इस पावन हिन्दुत्व सुधा की रक्षा प्राणों से करनी है।
जग को आर्य शील की शिक्षा निज जीवन से सिखलानी है।
द्वेष क्लेष भय सभी हटायें पान्चजन्य फिर से गुंजेगा।।4।। हिन्दू जगेगा……
।।समाप्त।।

विशेष
  • यह गीत ज्ञान गंगा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संघ गीत पुस्तिका के 18वें संस्करण के क्रम संख्या- 85 पृष्ठ क्रमांक- 92 पर अंकित है। गीत की लय के लिए गीत गंगा की वेब साइट पर भी विजिट कर सकते है।

Hindu Jage To Vishv Jagega Song Video Download

इस देशभक्ति से ओत प्रोत संघ की शाखाओं पर होने वाले गीत से बाल, तरूण और वृद्ध सभी को प्रेरणा मिलती हैं। हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा गीत का अत्यन्त सुन्दर विडियो देखने व डाउनलोड़ करने के लिए निचे दिये गये विडियों पर क्लिक करें :-

Hindu Jage To Vishv Jagega Geet Lyrics in English

Hindu Jage To Vishv Jagega, Maanav ka Vishvaas jagega.
Bhedabhaavana Tamas Hatega, Samarasata Amrt Barasega.
Hindu Jagega, Vishv Jagega 
[Dhruv.]

Hindu Sada Se Vishva Bandhu Hai Jad Chetan Apna Maana Hai.
Maanav Pashu Taru Giri Sarita Mein Ek Brahm Ko Pahichaana Hai.
Jo Chaahe Jis Path Se Aaye Saadhak Kendr Bindu Pahunchega [1] Hindu Jagega…

isee Saty Ko Vividh Paksh Se Vedon Mein Hamane Gaaya Tha.
Nikat Bithaakar isee Tatv Ko Upanishadon Mein Samajhaaya Tha.
Mandir Math Gurudware Jaakar Yahee Gyaan Satsang Milega [2] Hindu Jagega…

Hindu Dharm Vah Sindhu Atal Hai Jisamen Sab Dhaara Milatee Hai.
Dharm Arth Aru Kaam Moksh Ki Kiranen Lahar-Lahar Khilatee Hai.
isee Poorn Mein Purn Jagat Ka Jeevan Madhu Sampoorn Phalega [3] Hindu Jagega…

is Pavan Hindutv Sudha Kee Raksha Praanon Se Karanee Hai.
Jag Ko Aary Sheel Ki Shiksha Nij Jeevan Se Sikhalaanee Hai.
Dvesh Klesh Bhay Sabhee Hataayen Paanchajany Phir Se Gunjega [4] Hindu Jagega…[THE END]

Note
  • RSS Hindu Jagran Geet “Hindu Jage To Vishv Jagega” mp3 song for free download. We will provide you an HD quality mp3 download link as soon as possible.

मकर संक्रांति उत्सव गीत (Makar Sankranti Song) RSS

इस हिन्दू जागरण गीत को विशेष उत्सवों, कार्यक्रमों एवं दैनिक संघ की शाखा पर भी गाया जाता है। परन्तु इस गीत को अधिकांशतः एकल गीत (भाव गीत या काव्य गीत) के रूप में मकर संक्रांति उत्सव पर गया जाता है।

इस गीत के अतिरिक्त निम्न (Makar Sankranti Geet) गीत भी मकर संक्रांति के उत्सव पर करवाए जाते है :-

  1. अरूणोदय हो चुका वीर…
  2. करवट बदल रहा है देखो, भारत का…
  3. हिम शीत गया है बीत किन्तु…
  4. लक्ष्य तक पहुँचे बिना पथ में पथिक…
ऐसे और अच्छे-अच्छे गीतों की जानकारी के लिए जुडे़ रहिये RSS WORLD WIDE .COM से धन्यवाद...
Ganesh Kumar

नमस्कार, मेरा नाम गणेश कुमार हैं। संघ परिवार को निकट से देखने के पश्चात् इसके बारे में लिखने के लिए प्रयास कर रहा हूँ। मेरे लेखन में कुछ त्रुटियां संभव हैं। उन्हें सुधारने हेतु आपके सुझाव बहुत उपयोगी होंगे। संम्पर्क करें - ganeshkumawat242@gmail.com

Recent Posts

दिया का आध्यात्मिक महत्व (Spiritual Symbolism of Diya)

अज्ञान का नाश और ज्ञान का प्रकाश दीया जलाने का पहला अर्थ है अंधकार को…

5 days ago

पूजा सामग्री का महत्व – Symbolism Behind Puja Items in Hindu Rituals

भारत में पूजा केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जब…

5 days ago

🐏 मेष मासिक राशिफल – सितम्बर 2025 | Mesh Masik Rashifal September 2025 in Hindi

✨ सितम्बर 2025 मेष राशि भविष्यफल (General Overview) सितम्बर 2025 आपके लिए अवसर और चुनौतियाँ…

3 weeks ago

Maha Mrityunjaya Mantra

Maha Mrityunjaya Mantra – Meaning, Benefits, Significance & History Maha Mrityunjaya Mantra kya hai? Maha…

4 weeks ago

हिन्दू नववर्ष 2023 – नव संवत्सर 2080 | Hindu Nav Varsh Date

Varsh Pratipada Utsav | Hindu Nav Varsh | Bhartiya Nav Varsh 2023 Date Indian New…

4 years ago

Namaste Sada Vatsale Lyrics in Hindi & English | Prarthana (Prayer)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना | Namaste Sada Vatsale Maatribhoome | Sangh Prarthana (prayer) | RSS…

4 years ago