DeshBhakti Geet

हम करें राष्ट्र आराधन Patriotic Song Mp3, Hd Video With Lyrics

हम करें राष्ट्र आराधन, तन से मन से धन से…

हम करें राष्ट्र आराधन गीत बहुत समय पहले टी.वी चैनल पर प्रसारित होेने वाले धारावाहिक चाणक्य में जन-जागरण एंव युवकों में देश भक्ति का संचार करने के लिए उपयोग में लिया गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में यह गीत विभिन्न अवसरों पर एवं सामान्य शाखा में गाया जाता हैं।

Image: Ham Kare Rashtra Aaradhan Songs Lyrics

संघ में विशेषतः इस गीत को गुरू पूजन के कार्यक्रम में पूजन के समय गाया जाता है इसलिए इस गीत को पूजन गीत भी कहते हैं।

तन, मन, धन और जीवन से राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा इस पवित्र गीत से मिलती हैं।

श्री गुरू पूजन गीत (Ham Kare Rashtra Aaradhan RSS Song)

हम करें राष्ट्र आराधन, तन से मन से धन से।
तन-मन-धन जीवन से, हम करें राष्ट्र आराधन।।ध्रु।।

अन्तर से, मुख से, कृति से, निश्छल हो निर्मल मति से।
श्रद्धा से मस्तक नति से, हम करें राष्ट्र अभिवादन।।1।।
हम करें राष्ट्र आराधन…

अपने हंसते शैशव से, अपने खिलते यौवन से।
प्रौढ़ता पूर्ण जीवन से, हम करें राष्ट्र का अर्चन।।2।।
हम करें राष्ट्र आराधन…

अपने अतीत को पढ़कर, अपना इतिहास उलट कर।
अपना भवितव्य समझकर, हम करें राष्ट्र का चिन्तन।।3।।
हम करें राष्ट्र आराधन…

है याद हमें युग-युग की, जलती अनेक घटनायें।
जो माँ के सेवा पथ पर, आयी बनकर विपदायें।।

हमने अभिषेक किया था, जननी का अरिशोणित से।
हमने श्रृंगार किया था, माता का अरिमुण्डों से।।

हमने ही उसे दिया था, सांस्कृतिक उच्च सिंहासन।
माँ जिस पर बैठी सुख से, करती थी जग का शासन।।

अब काल चक्र की गति से वह टूट गया सिंहासन।
अपना तन-मन-धन देकर, हम करें पुनः संस्थापन।।4।।
हम करें राष्ट्र आराधन…

Hum Kare Rashtra Aradhan Youtube Video Song Free Download

चाणक्य सीरियल में प्रदर्शित हम करें राष्ट्र आराधन गीत का चलचित्र (वीडियो) प्रस्तुत हैं।

संघ में होने वाले गीत की लय इससे भिन्न है। संघ की लय अनुसार ‘‘हम करें राष्ट्र आराधन’’ गीत का वीडियो लिरिक्स के साथ प्रस्तुत हैं।

विशेष:-

  • यह गीत ज्ञान गंगा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संघ गीत पुस्तिका के 18वें संस्करण के क्रम संख्या. 18 पृष्ठ क्रमांक. 22 पर अंकित है। गीत की लय के लिए गीत गंगा की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है।
  • संघ में होने वाले अनेक देश भक्ति गीत चन्दन है इस देश की माटी तपो भूमि हर ग्राम हैं व अन्य की जानकारी के लिए से RSS World Wide जुडे़ रहिए।
Ganesh Kumar

नमस्कार, मेरा नाम गणेश कुमार हैं। संघ परिवार को निकट से देखने के पश्चात् इसके बारे में लिखने के लिए प्रयास कर रहा हूँ। मेरे लेखन में कुछ त्रुटियां संभव हैं। उन्हें सुधारने हेतु आपके सुझाव बहुत उपयोगी होंगे। संम्पर्क करें - ganeshkumawat242@gmail.com

Recent Posts

दिया का आध्यात्मिक महत्व (Spiritual Symbolism of Diya)

अज्ञान का नाश और ज्ञान का प्रकाश दीया जलाने का पहला अर्थ है अंधकार को…

5 days ago

पूजा सामग्री का महत्व – Symbolism Behind Puja Items in Hindu Rituals

भारत में पूजा केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जब…

5 days ago

🐏 मेष मासिक राशिफल – सितम्बर 2025 | Mesh Masik Rashifal September 2025 in Hindi

✨ सितम्बर 2025 मेष राशि भविष्यफल (General Overview) सितम्बर 2025 आपके लिए अवसर और चुनौतियाँ…

3 weeks ago

Maha Mrityunjaya Mantra

Maha Mrityunjaya Mantra – Meaning, Benefits, Significance & History Maha Mrityunjaya Mantra kya hai? Maha…

4 weeks ago

हिन्दू नववर्ष 2023 – नव संवत्सर 2080 | Hindu Nav Varsh Date

Varsh Pratipada Utsav | Hindu Nav Varsh | Bhartiya Nav Varsh 2023 Date Indian New…

4 years ago

Namaste Sada Vatsale Lyrics in Hindi & English | Prarthana (Prayer)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना | Namaste Sada Vatsale Maatribhoome | Sangh Prarthana (prayer) | RSS…

4 years ago