Chandan hai is desh ki mati bhajan lyrics in Hindi and English for download. गीत – चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है…
Chandan Hai is Desh ki Mati Poem in Hindi
चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है।।ध्रु.।।
हर शरीर मंदिर सा पावन, हर मानव उपकारी है
जहाँ सिंह बन गये खिलौने, गाय जहाँ माँ प्यारी है
जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है।।1।। हर बाला देवी की प्रतिमा…
जहाँ कर्म से भाग्य बदलते, श्रमनिष्ठा कल्याणी है
त्याग और तप की गाथायें, गाती कवि की वाणी है
ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा, निर्मल है अविराम है।।2।। हर बाला देवी की प्रतिमा…
इसके सैनिक समरभूमि में गाया करते गीता हैं,
जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता है,
जीवन का आदर्श यहाँ पर, परमेश्वर का धाम है।।3।। हर बाला देवी की प्रतिमा…
चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है…।।समाप्त।।
विशेष |
---|
|
Chandan Hai is Desh Ki Mati Video Download
इस देशभक्ति से ओत प्रोत संघ की शाखाओं पर होने वाले गीत से बाल, तरूण और वृद्ध सभी को प्रेरणा मिलती हैं। Chandan hai is desh ki mati geet का अत्यन्त सुन्दर विडियो देखने व डाउनलोड़ करने के लिए निचे दिये गये विडियों पर क्लिक करें :-
चंदन है इस देश की माटी गीत का महत्व
जिस देश के बच्चे-बच्चे में देवी सीता और श्री राम का वास होता है और जिस देश में कर्म की प्रधानता हो ऐसे हमारे भारत देश की महिमा बतलाता यह संघ गीत चन्दन है इस देश की माटी गीत, भजन व कविता के रूप में सभी के लिए प्रेरणादायी है।
- नित्य पढ़े: श्री हनुमान चालीसा पाठ
Chandan Hai is Desh Ki Mati Lyrics in English
Lord Ram ji Song – Chandan hai is desh ki mati lyrics in English
Chandan Hai is Desh Ki Mati, Tapo Bhoomi Har Gram hai…
Har Bala Devi Ki Pratima, Bachha Bachha Ram Hai…[Dhruv]
Har Sharir Mandir Sa Pawan, Har Manav Upkari Hai…
Jahan Singh Ban Gaye Khilone, Gayi Jahan Maa Pyari Hai…
Jahan Savera Shankh Bajata, Lori Gati Sham Hai..[1] Har Bala Devi Ki Pratima…
Jahan Karm Se Bhagya Badalte, Shramnishtha Kalyani hai…
Tyag Aur Tap Ki Gathayen, Gaati Kavi Ki Vaani Hai…
Gyan Jahan Ka Ganga Jal Sa, Nirmal Hai Aviram Hai [2] Har Bala Devi Ki Pratima…
Iske Sainik SamarBhoomi Me Gaya Karte Geeta Hai…
Jahan Khet Me Hal Ke Niche, Khela Karti Seeta Hai…
Jeevan Ka Aadarsh Yahan Par, Parmeshvar Ka Dhaam Hai [3] Har Bala Devi Ki Pratima…
Chandan Hai is Desh Ki Mati, Tapo Bhoomi Har Gram hai…
Har Bala Devi Ki Pratima, Bachha Bachha Ram Hai…[THE END]
Note |
---|
|
ऐसे और अच्छे-अच्छे गीतों की जानकारी के लिए जुडे़ रहिये RSS WORLD WIDE .COM से धन्यवाद...