Sangh Geet

राम जी की सेना चली Full Song Lyrics – Mp3 and Video Download

Ram ji ki sena chali full song lyrics in Hindi and English available here. Also enjoy the Shri Ram Bhajan Youtube video song “Papiyo ke naash ko dharm ke prakash ko” by Ravindra Jain.

राम जी की सेना चली Full Song Lyrics with Ravindra Jain Bhajan

राम जी की सेना चली… इस गीत को सर्वप्रथम स्व.श्री रविन्द्र जैन जी के श्रीमुख से रामायण धारावाहिक में भजन के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष ने सुना। इस गीत को संघ में पथ संचलन के समय भी कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु गाया जाता है इसलिए इसे संचलन गीत भी कहा जाता हैं। आपके अभ्यास हेतु इस गीत के लिरिक्स एवं विडियों उपलब्ध कराने का छोटा सा प्रयास एवं किसी भी प्रकार की त्रुटी हेतु क्षमा प्रार्थी।

Image 1: Ram Ji ki Sena Chali Ravindra Jain Bhajan

श्री राम जी की सेना चली गीत लिरिक्स

पापियों के नाश को ऽ.ऽ.ऽ धर्मं के प्रकाश को ऽ.ऽ.ऽ

पापियों के नाश को, धर्मं के प्रकाश को।
राम जी की सेना चली, रामजी की सेना चली।। श्री राम जी की सेना चली, राम जी की सेना चली…

हर हर महादेव, हर हर महादेव…

पाप अनाचार में, घोर अन्धकार में।
एक नई ज्योति जली, श्री रामजी की सेना चली।।ध्रु.।। श्री रामजी की सेना चली…

हर हर महादेव, हर हर महादेव…

निश्चिर हीन करेंगे धरती, यह प्राण है श्रीराम का।
जब तक काम न पूरा होगा, नाम नही विश्राम का।।
उसे मिटानें चलें कि जिसका, मंत्र वयम रक्षाम का।।
समय आ चला निकट राम, और रावण के संग्राम का।।

तीन लोक धन्य हैं ऽ.ऽ.ऽ देवता प्रस्सन्न हैं ऽ.ऽ.ऽ

तीन लोक धन्य हैं, देवता प्रस्सन्न हैं।
आज मनोकामना फली, श्री रामजी की सेना चली।। श्री रामजी की सेना चली…।।1।।

हर हर महादेव, हर हर महादेव…

रामचन्द्र जी के संग लक्ष्मण कर में लेकर बाण चले।
लिए विजय विश्वास ह्रदय में, संग वीर हनुमान चले।।
सेना संग सुग्रीव, नील, नल, अंगद छाती तान चले।।
उसे बचाए कौन कि जिसका, वध कराने भगवान चले।।

आगे रघुनाथ हैं ऽ.ऽ.ऽ वीर साथ साथ हैं ऽ.ऽ.ऽ

आगे रघुनाथ हैं, वीर साथ-साथ हैं।
एक से एक बलि, श्री रामजी की सेना चली।। श्री रामजी की सेना चली…।।2।।

हर हर महादेव, हर हर महादेव…

नोटः संघ में प्रायः उपरोक्त अन्तरों के पश्चात गीत समाप्त कर दिया जाता हैं।

प्रभु लंका पर डेरा डाले, जब महासागर पार हो।
कब हो सफल अभियान हमारा, कब सपना साकार हो।।
पाप अनीति मिटे धरती से, धर्मं की जाय-जाय कार हो।।
कब हो विजयी राम हमारे, कब रावण की हार हो।।

राम जी से आस है ऽ.ऽ.ऽ राम पे विश्वास है ऽ.ऽ.ऽ

राम जी से आस है, राम पर विश्वास है।
राम जी करेंगे भली, श्री रामजी की सेना चली।।श्री रामजी की सेना चली…।।3।।

हर हर महादेव, हर हर महादेव
जय भवानी, जय भवानी, जय भवानी (समाप्त…)

विशेष:-

  • यह गीत ज्ञान गंगा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संघ गीत पुस्तिका के 18वें संस्करण के क्रम संख्या. 37 पृष्ठ क्रमांक. 42 पर अंकित है। गीत की लय के लिए गीत गंगा की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है।
  • संघ में होने वाले अनेक देश भक्ति गीत चन्दन है इस देश की माटी तपो भूमि हर ग्राम हैं व अन्य की जानकारी के लिए से RSS World Wide जुडे़ रहिए।

Ram Ji Sena Chali Song MP3 & Video Download Options

रविन्द्र जैन जी के द्वारा गाये गये रामायण धारावाहिक के अति सुन्दर भजन (Ravindra Jain Ramayan Songs) का विडियों आपकी सेवा में प्रस्तुत हैं। यहां आप इस विडियों को देख व सुन कर आनन्द प्राप्त कर सकते है तथा यूट्युब पर जाकर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

वर्तमान समय में राम जी की सेना चली गीत के डीजे पर बजने वाले (Ram Ji ki sena chali dj song) एमपी3 व विडियों भी बहुत लोकप्रिय हो रहें हैं। कुछ व्यक्ति इस गीत का रिमिक्स साॅग भी बना कर डीजे पर बजाकर नृत्य करते हैं। ऐसा ही एक गीत आपके लिए उपलब्ध हैं।

Ganesh Kumar

नमस्कार, मेरा नाम गणेश कुमार हैं। संघ परिवार को निकट से देखने के पश्चात् इसके बारे में लिखने के लिए प्रयास कर रहा हूँ। मेरे लेखन में कुछ त्रुटियां संभव हैं। उन्हें सुधारने हेतु आपके सुझाव बहुत उपयोगी होंगे। संम्पर्क करें - ganeshkumawat242@gmail.com

Recent Posts

दिया का आध्यात्मिक महत्व (Spiritual Symbolism of Diya)

अज्ञान का नाश और ज्ञान का प्रकाश दीया जलाने का पहला अर्थ है अंधकार को…

5 days ago

पूजा सामग्री का महत्व – Symbolism Behind Puja Items in Hindu Rituals

भारत में पूजा केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जब…

5 days ago

🐏 मेष मासिक राशिफल – सितम्बर 2025 | Mesh Masik Rashifal September 2025 in Hindi

✨ सितम्बर 2025 मेष राशि भविष्यफल (General Overview) सितम्बर 2025 आपके लिए अवसर और चुनौतियाँ…

3 weeks ago

Maha Mrityunjaya Mantra

Maha Mrityunjaya Mantra – Meaning, Benefits, Significance & History Maha Mrityunjaya Mantra kya hai? Maha…

4 weeks ago

हिन्दू नववर्ष 2023 – नव संवत्सर 2080 | Hindu Nav Varsh Date

Varsh Pratipada Utsav | Hindu Nav Varsh | Bhartiya Nav Varsh 2023 Date Indian New…

4 years ago

Namaste Sada Vatsale Lyrics in Hindi & English | Prarthana (Prayer)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना | Namaste Sada Vatsale Maatribhoome | Sangh Prarthana (prayer) | RSS…

4 years ago